NewsBack
Jayoti Utsav 2015
जयोति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के दो दिवसीय जयोति उत्सव - २०१५ का शुभारम्भ
ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर के तत्त्वावधान में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम "ज्योति उत्सव २०१५" का सोमवार को "पर्सनालिटी नाईट" फैशन शो के साथ रंगारंग शुभारम्भ हुआ। "ज्योति उत्सव २०१५" के पहले दिन विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन जे.वी.एन विदुषी गर्ग ने फीता काटकर उत्सव का उद्धघाटन किया साथ ही दीप प्रज्वल्लन किया। जयोति उत्सव के पहले दिन के विशिष्ट अतिथि "जस्टिस सुनील कुमार गर्ग जी, (पूर्व न्यायाधीश, राजस्थान हाई कोर्ट)", "श्री सावन कुमार चायल - उप जिला मजिस्ट्रेट - दूदू" एवं "श्री उदय चंद बारूपल जी, (प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी, लोकयुक्त सचिवालय, जयपुर)" का स्वागत विश्वविद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं सलाहाकार जे.वी.एन डॉ. पंकज गर्ग भी मौजूद रहे।
जयोति उत्सव - २०१५ के पहले दिन का मुख्य आकर्षण "पर्सनालिटी नाईट" रहा जिसमे विश्वविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न परिधानों को रैंप पर चलकर प्रस्तुत किया। "पर्सनालिटी नाईट" के विजेताओं को विश्वविद्यालय की चांसलर जे.वी.एन विदुषी गर्ग ज्योति उत्सव के दूसरे दिन एप्रन पहनाकर पुरुस्कृत करेंगी।
इसके अलावा छात्राओं ने लोकनृत्य, लोकगीत एवं पाश्चात्य नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर समस्त अतिथि गणों एवं विश्वविद्यालय की छात्राओं का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि " ज्योति उत्सव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्राओं की आंतरिक प्रतिभायें जागृत होती है और उन्हें ऐसा मंच मिलता है जहां वो अपनी प्रतिभा को निखार सके"।
विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन विदुषी गर्ग, संस्थापक एवं सलाहकार डॉ पंकज गर्ग के अलावा विश्विद्यालय के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ पंकज गर्ग ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी और साथ ही साथ उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर ज़ोर देते हुए कहा कि किसी भी देश का सही विकास तभी हो सकता है जब उस देश की महिलाएं शिक्षित हों।
ज्योति उत्सव - २०१५ के इस दो दिवसीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विश्व्विद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ़ जर्नलिज़म ऑफ़ मास कम्युनिकेशन के सामुदायिक रेडियो केंद्र "ज्योति वाणी" एवं "जे.वी. - टी वी" पर वेब कास्ट किया गया।
