Prospectus
"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:"
Jayoti Vidyapeeth Women’s UniversitY (JVWU)
Established by Govt. of Rajasthan

NewsBack

ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय में बुधवार को 73 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया।

ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय में बुधवार को 73 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के सीईओ एवं सलाहकार श्री वेदांत गर्ग जी ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के स्काउट गाइड, NSS, रेड रिबन, छात्र संघ, एवं सुरक्षा कर्मियों ने अनुशासन को दर्शाते हुए मार्च पास्ट किया।
विश्वविद्यालय के सलाहकार एवं सीईओ श्री वेदांत गर्ग जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण कराने के साथ हमें संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति प्रेरित भी करता है। उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय लड़कियों की शिक्षा के लिए, उन्हें आगे बढाने के लिए निरंतर कार्य करता है और आगे भी करता रहेगा”।
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के अगले चरण में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों का सामूहिक गायन एवं भाषण प्रस्तुत किया, इसी के साथ पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों और देश की सुरक्षा में लगे जवानों को याद करते हुए देशभक्ति गीतों में भाव विभोर कर देने वाले नृत्य की प्रस्तुती भी की। इसके बाद छात्राओं को मिठाई वितरण किया गया।
TOP